WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2024: महिलाओं को झारखंड सरकार दे रही हैं हर महीने 1000 रुपए, जाने कैसे करें आवेदन

Share the Post

Rate this post

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2024: आजकल राज्य सरकार और केंद्र सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए हर बार नई योजना लेकर आती हैं। इसी तरह झारखंड सरकार ने भी हाल ही में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत कर दी हैं। इस योजना में आवेदन 1 अगस्त 2024 से शुरू किए जाएंगे और इस योजना के लाभ से आपको हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता मिलेगी जो 1 वर्ष में ₹12,000 होती हैं। हर महीने की 15 तारीख तक इस योजना की राशि को सीधे बैंक खाते में भेज दी जायेगी।

इस योजना में आवेदन करने के लिए अलग-अलग जगह पर कैंप लगाए जाएंगे जहां पर आपका आवेदन स्वीकार किया जाएगा। महिला एंव बाल विकास एंव सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा इस योजना का संचालन किया जाएगा। गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना इस योजना का उद्देश्य हैं।

राज्य की 21 से 50 वर्ष तक की आयु की महिलाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। आज के इस लेख में हम आपको मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना फॉर्म संबंधीत सारी जानकारी उपलब्ध कराएंगे।अगर आप इस योजना में लाभ लेना चाहती हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े क्योंकि इस लेख में हम आपको इस योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी बताने वाले हैं।

Table of Contents

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2024

योजना का नाममुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
किस ने लॉन्च कीझारखंड सरकार
लाभार्थीराज्य की महिलाएं
राज्यझारखंड 
लाभ हर महीने ₹1000 की आर्थिक मदद 
उद्देश्यगरीब व जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना
साल2024
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mmmsy.jharkhand.gov.in/

मंईयां सम्मान योजना क्या हैं?

मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना झारखंड राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजना हैं। इस योजना के तहत राज्य की 21 वर्ष से अधिक और 50 वर्ष से कम आयु की महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता राज्य सरकार द्वारा की जाती हैं। हाल ही में महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा माझी लाडकी बहिण योजना की शुरुवात की गई हैं जिसके तहत महाराष्ट्र राज्य की महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह दिए जाते हैं। इसी योजना से प्रेरणा लेकर झारखंड की राज्य सरकार ने मईयां सम्मान योजना शरू की हैं जिससे राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मदद की जाती हैं। झारखंड सरकार द्वारा इस योजना के लिए वार्षिक बजट 5500 करोड़ रूपये निर्धारित किया गया हैं।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का उद्देश्य राज्य की गरीब एवं निराश्रित महिलाये जो गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन कर रही हैं उनको वित्तीय सहायता करना हैं। इस योजना का संचालन महिला एंव बाल विकास एंव सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना के लिए 1 अगस्त से ऑफलाइन आवेदन शुरू हो रहे हैं।

यदि आप भी मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन करना चाहती हैं तो आपको निचे दिए गए लिंक से मईयां सम्मान योजना फॉर्म PDF डाउनलोड करना हैं और योजना के लिए दस्तावेज जोड़कर आवेदन को नजदीकी आंगनबाड़ी या जिला पंचायत कार्यालय में जमा कर देना हैं।

मंईयां सम्मान योजना के उद्देश्य

इस योजना को शरू करने का उद्देश्य गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना हैं। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने राज्य सरकार ₹1000 की आर्थिक सहायता मुहैया कराने वाली हैं। इस राशि से गरीब परिवार की महिलाओं को अपने दैनिक जीवन की छोटी-मोटी आवश्यकताओं को पूर्ण करने के मदद मिलेगी।

झारखंड राज्य में गरीब और कमजोर वर्ग से आने वाली महिलाओं को सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से योजना को शुरू किया गया हैं।

मंईयां सम्मान योजना महत्वपूर्ण तिथी

  • फॉर्म डाउनलोड की तिथि: 3 अगस्त 2024
  • फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि: 10 अगस्त 2024
  • लाभार्थी सूची की रिलीज़ तिथि: 15 अगस्त 2024
  • पहली किस्त जारी करने की तिथि: 16 अगस्त 2024

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभ एवं विशेषताएँ

  • इस योजना में गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को प्रति माह 1000 रूपये आर्थिक सहायता मिलेगी।
  • योजना के तहत राज्य की 21 से 50 वर्ष के बीच की सभी वर्ग समुदाय की गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जायेगी।
  • इस तरह महिलाओं को प्रतिवर्ष ₹12000 की आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग से संबंध रखने वाली महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • इस योजना में पूरे झारखंड में कैंप लगाकर लाभुकों से आवेदन लिया जाएगा।
  • इस योजना का संचालन महिला एंव बाल विकास एंव सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा।
  • राज्य की शहरी एंव ग्रमीण दोनो ही क्षेत्रो की महिलाओं को योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाएं अपनी दैनिक आवश्यकताओं को बिना किसी आर्थिक समस्या के पूरा कर सकेगीं।
  • झारखंड सरकार द्वारा 1 अगस्त से ऑफलाइन आवेदन शुरू किया जा रहे हैं जिसकी अन्तिम तिथि 10 अगस्त 2024 हैं।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक झारखंड राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला की उम्र 21 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
  • बैंक खाता आधार से लिंक नहीं हैं वह दिसंबर 2024 तक इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
  • राज्य की जिन महिलाओं के पास हरा, पीला, गुलाबी या नारंगी राशन कार्ड हैं, वह महिलाएं इस योजना के तहत आवेदन करने के पात्र हैं।
  • मंईयां सम्मान योजना में आवेदन करने के लिए महिला के पास सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए अपात्रता

  • परिवार में कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • EPF धारी आवेदक महिला इस योजना में पात्र नहीं हैं।
  • परिवार में अगर कोई भी सदस्य वर्तमान में या फिर भूतपूर्व में संसद या विधायक हैं तो इस योजना में पात्र नहीं होगा।
  • इस योजना में आवेदन करने वाली महिला अगर पहले से ही किसी पेंशन योजना का लाभ ले रही हैं तो वह इस योजना में लाभ प्राप्त नहीं कर सकती हैं।

झारखंड मंईयां सम्मान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

झारखंड मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट | MMMSY Portal

जो इच्छुक महिलाएं मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का लाभ लेना चाहती हैं उन्हें आवदेन फॉर्म डाउनलोड करने और सभी जरुरी जानकारी हासिल करने के लिए MMMSY Portal https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ पर जाना होगा।

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2024 में आवेदन कैसे करें?

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में आवेदन ऑफलाइन मोड पर स्वीकार किये जाएंगे। झारखंड सरकार द्वारा आवेदन की प्रक्रिया पूरी करवाने हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप लगाये जाएंगे जहा पर महिलाओं को आवेदन फॉर्म जमा करना। सारी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप नीचे दी गई हैं –

  1. सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और प्रिंट करवा ले।
  2. अगर आप चाहे तो निचे दी गई लिंक से भी आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
  3. नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में विजिट करके भी योजना का आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
  4. आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकलवाने के बाद आपको सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  5. मांगे जाने वाले आवश्यक दस्तावेजों को संग्रह करके इसकी प्रतिलिपियों को आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना होगा।
  6. इस आवेदन फार्म को ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित शिविरों में जाकर जमा करना होगा।
  7. अधिकारी द्वारा आपके द्वारा आपके आवेदन की समीक्षा की जायेगी और ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा।
  8. इसके बाद आपको आवेदन की रसीद प्राप्त होगी।
  9. आवेदन प्रक्रिया के समापन के बाद जो महिलाएं योजना की सभी पात्रता मानदंडों को पूर्ण करती हैं, उन्हें योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana CSC Login कैसे करें?

  1. सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana CSC Login

  1. होम पेज पर प्रज्ञा केंद्र लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana CSC Login

  1. आपको CSC पोर्टल पर भेजा जाएगा।
  2. अपने यूजर नेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।

इस तरह आप मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए CSC लॉगिन कर सकते हैं।

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Application Form PDF Link

https://www.ladlibehnastatus.com/wp-content/uploads/2024/08/Mukhyamantri-Maiya-Samman-Yojana-Application-Form-PDF-Link.pdf

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना झारखंड का हेल्पलाइन नंबर

इस योजना का हेल्पलाइन नंबर 1800 890 0215 हैं। आप इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं और इस योजना से संबंधित किसी भी मदद के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

होम पेजClick Here
आधिकारिक वेबसाइटClick Here

FAQs

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना क्या हैं?

मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना झारखंड राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजना हैं। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता राज्य सरकार द्वारा की जाती हैं।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में कौन आवदेन करने के लिए पात्र हैं?

आवेदक झारखंड राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए। आवेदक महिला की उम्र 21 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। योजना में आवेदन करने वाली महिला पेंशन योजना का लाभ ले रही हैं तो वह इस योजना में लाभ प्राप्त नहीं कर सकती हैं।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के उद्देश्य क्या हैं?

गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में आवेदन कब शुरू होंगे?

इस योजना में आवेदन 1 अगस्त, 2024 से शुरू किए जाएंगे और इस योजना के लाभ से आपको हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता मिलेगी।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में आवेदन कैसे करें?

इस लेख में पढ़िए।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना आवेदन फॉर्म कैसे डाउनलोड करें?

इस लेख में आपको आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए लिंक उपलब्ध करा दी गई हैं।


Share the Post

Leave a Comment